Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: रविंद्र रैना के हाथ में ‘कॉकरोच’ देख भड़के डिप्टी सीएम, बोले- युवाओं के प्रति कितनी नफरत

May 24, 2026

J&K: रविंद्र रैना के हाथ में ‘कॉकरोच’ देख भड़के डिप्टी सीएम, बोले- युवाओं के प्रति कितनी नफरत

जम्मू कश्मीर डेस्कः देश में एक ओर जहां “कॉकरोच जनता पार्टी” की चर्चा हो रही है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का एक कॉकरोच पकड़कर गाना गाने वाला वीडियो सामने आया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और उन्हें सफाई देनी पड़ी। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इस मुद्दे पर रवींद्र रैना और भाजपा दोनों पर निशाना साधा।

ये भी पढे़ं :-

विवाद तब शुरू हुआ जब रवींद्र रैना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह हाथ में एक कॉकरोच पकड़े नजर आ रहे थे और पीछे गाना चल रहा था किमार दिया जाए या छोड़ दिया जाए। वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि इस घटना से साफ होता है कि रैना और भाजपा की सोच युवाओं के प्रति कैसी है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने “कॉकरोच” के माध्यम से बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। चौधरी ने आरोप लगाया कि रवींद्र रैना का यह वीडियो केवल एक कॉकरोच तक सीमित नहीं था, बल्कि यह बेरोजगार युवाओं का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा रोजगार के लिए आवाज उठाएगा तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे युवाओं के खिलाफ मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल कॉकरोच पर नहीं, बल्कि उन बेरोजगार छात्रों पर भी तंज है जो परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने भाजपा से इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद रवींद्र रैना ने सफाई देते हुए कहा कि उनका वीडियो राजनीति से जुड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक कॉकरोच घुस आया था, जिसे पकड़कर उन्होंने मजाकिया अंदाज में वीडियो बना लिया। रैना ने कहा कि इसका युवाओं या किसी राजनीतिक मुद्दे से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें