एंटरटेनमेंट डेस्क: वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर 23 मई को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ दर्शकों ने ट्रेलर को मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए। सबसे ज्यादा चर्चा मौनी रॉय के किरदार को लेकर हो रही है।
दरअसल, फिल्म में मौनी रॉय वरुण धवन की मां के किरदार में दिखाई देंगी। हालांकि कहानी में उनका रोल ‘नकली मां’ का बताया जा रहा है, लेकिन दर्शकों को यह कास्टिंग थोड़ा अलग और चौंकाने वाली लगी। इसकी वजह दोनों कलाकारों की उम्र है। मौनी रॉय 40 साल की हैं और वरुण धवन 39 साल के हैं। दोनों की उम्र में सिर्फ एक साल का फर्क होने के कारण सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ट्रेलर सामने आने के बाद इंटरनेट पर कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा कि वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय को देखना काफी अजीब लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी कम उम्र के अंतर के बावजूद मां-बेटे का किरदार निभाना दर्शकों के लिए आसानी से स्वीकार करना मुश्किल है। कुछ लोगों ने इसे फिल्म का कॉमिक ट्विस्ट बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे गलत कास्टिंग करार दिया।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं दूसरी ओर मौनी रॉय हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही थीं। उन्होंने अपने पूर्व पति सूरज नांबियार से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। दोनों ने एक बयान जारी कर लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...