इंटरनेशनल डेस्क: दो दिवसीय वर्ष 2026 एपेक के व्यापार मंत्रियों की 32वीं बैठक 23 को पूर्वी चीन के सूचो शहर में संपन्न हुई। एपेक के 21 आर्थिक समुदायों के प्रतिनिधियों इस बैठक में भाग लिया। एपेक के पर्यवेक्षक, व्यापार संगठन, यूएन व्यापार और विकास आदि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख इस बैठक में उपस्थित हुए। विभिन्न पक्षों ने ईमानदार, गहरी और रचनात्मक विचार विमर्श कर बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कीं।
चीनी व्यापार मंत्री वांग वनथाओ ने इस बैठक पर हुई न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि इस सम्मेलन ने एशिया व प्रशांत के समान समुदाय का निर्माण कर समान समृद्धि बढ़ाने पर फोकस रखकर व्यापक आदान-प्रदान किया और 1 प्लस 1 ठोस उपलब्धियां हासिल कीं यानी एक संयुक्त बयान जारी किया गया और सेवा उद्योग रोडमैप के नये संस्करण की मंजूरी दी गयी।
उन्होंने कहा कि इस बैठक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र मुक्त व्यापार के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का डटकर समर्थन किया, एक साथ विश्व व्यापार संगठन का सुधार बढ़ाने की आह्वान किया, भावी दस साल में सेवा उद्योग के विकास की रूपरेखा खींची, डिजिटल व्यापार सहयोग के विस्तार पर नयी समानता बनायी और हरित व्यापार विकास के नये कदमों की खोज की।
वांग वनथाओ ने कहा कि चीन विभिन्न आर्थिक समुदायों के साथ इस बैठक में प्राप्त अहम समानताओं को अच्छी तरह लागू करेगा और एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए सकारात्मक योगदान देगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)