Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price Hike: 11 दिनों में चौथी बार बढ़े ‘पेट्रोल-डीजल’ के दाम, कीमतों में 2.71 रुपये तक का उछाल

May 25, 2026

Petrol Diesel Price Hike: 11 दिनों में चौथी बार बढ़े ‘पेट्रोल-डीजल’ के दाम, कीमतों में 2.71 रुपये तक का उछाल

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक बार फिर बढ़ी कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब सीधे भारतीय बाजार पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। इसी दबाव के चलते देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ईंधन की कीमतों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 25 May 2026: मेष और कुंभ राशि के लिए आज का दिन तनाव भरा! जानें अन्य राशियों का हाल

 

10 दिनों में चौथी बार बढ़ी कीमतें
सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया। अब चौथी बार बढ़ोतरी के बाद आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती है।

4 वर्षों की स्थिरता के बाद कीमतों में लगातार इजाफा
गौरतलब है कि पिछले करीब चार वर्षों तक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं। लेकिन मिडिल-ईस्ट संकट के कारण कच्चे तेल की उपलब्धता प्रभावित हुई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें तेजी से बढ़ीं। इससे तेल कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। नुकसान की भरपाई के लिए कंपनियां अब धीरे-धीरे ईंधन के दाम बढ़ा रही हैं।

दिल्ली में अब तक इतनी बढ़ी कीमतें
दिल्ली की बात करें तो कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने से पहले पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। मौजूदा दरों के अनुसार अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें