Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Heatwave In Jammu: जम्मू में पड़ रही भीषण गर्मी, हीटवेव को लेकर अलर्ट किया जारी

May 25, 2026

Heatwave In Jammu: जम्मू में पड़ रही भीषण गर्मी, हीटवेव को लेकर अलर्ट किया जारी

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू संभाग में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं चलने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे।

ये भी पढे़ं :-

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने कहा कि 26 और 27 मई के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

बटोत में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भद्रवाह में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें