Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भेंट की

May 25, 2026

शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भेंट की

25 मई की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आये पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-पाक राजनयिक सम्बंध की स्थापना के 75 वर्षों में दोनों देश एक दूसरे पर विश्वास और समर्थन करते हैं, जिससे प्रगाढ़ परंपरागत मित्रता बनी है। दोनों पक्षों के पारस्परिक रणनीतिक विश्वास और व्यावहारिक सहयोग ने प्रभावी ढंग से अपने-अपने देश के विकास को बढ़ावा दिया है। चीन हमेशा पाकिस्तान को अपनी पड़ोसी कूटनीति की प्राथमिक दिशा में रखता है। दोनों पक्षों को नये युग में अधिक घनिष्ठ चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेज़ी लानी चाहिए ।

शी ने बल दिया कि चीन पाकिस्तान द्वारा स्वतंत्रता, प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का डटकर समर्थन करता है। दोनों पक्षों को चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की कार्रवाई योजना आगे बढ़ाते हुए कृषि, व्यवसाय, एआई तथा प्रतिभा प्रशिक्षण समेत चौतरफा सहयोग गहराना चाहिए। दोनों पक्षों को अधिक ऊंचे स्तर और अधिक विस्तृत दायरे वाला सुरक्षा सहयोग चलाकर एक साथ क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की सुरक्षा करनी चाहिए। चीन पाकिस्तान द्वारा मध्यपूर्व शांति की बहाली के लिए मध्यस्थता करने की भूमिका की प्रशंसा करता है।

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा चीन का अच्छा दोस्त और साझेदार बनना चाहता है। पाकिस्तान चीन के साथ राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने, चीन के देश शासन के अनुभव से सीखने, बेल्ट एंड रोड सहयोग गहराकर चीन-पाक आर्थिक गलियारे का निर्माण बढ़ाने का उत्सुक है। मध्य पूर्व स्थिति पर राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत चार सूत्रीय मत शांति लाने की मार्गदर्शक योजना है। पाकिस्तान विश्व शांति व स्थिरता बढ़ाने के लिए चीन के साथ समन्वय मजबूत करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें