Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनता के सच्चे सेवक “शी चुंगशुन”

May 25, 2026

जनता के सच्चे सेवक “शी चुंगशुन”

शी चुंगशुन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के श्रेष्ठ सदस्य, महान कम्युनिस्ट योद्धा और क्रांतिकारी थे। वे सीपीसी और चीनी सेना के श्रेष्ठ राजनीतिक कार्य के नेता थे। इस साल 24 मई को उन की चौबीसवीं पुण्यतिथि है ।जनता से प्रेम करना और हमेशा जनता का ख्याल रखना शी चुंगशुन की आजीवन भावना रही।

वर्ष 1944 में शी चुंगशुन ने शैनशी प्रांत के क्वेनचुंग क्षेत्र में एक विधि बैठक में कहा कि हमें ईमानदारी से आम लोगों के पक्ष में बैठना चाहिए। वास्तव में शी चुंगशुन ने जनता की सेवा करने से अपना क्रांतिकारी जीवन शुरू किया। वे सचमुच आम लोगों के बीच से निकले नेता थे।

शी चुंगशुन की ऐतिहासिक फाइल में शी और आम लोगों के बीच मछली और पानी जैसे सम्बंध का वर्णन किया गया था। क्वेनचुंग क्षेत्र में चाहे बड़े हो या छोटा, सब उनको जानते और पसंद करते थे। लोग उन पर विश्वास करते थे। जब लोगों का परेशानी से सामना होता तो कहा जाता था कि हम चुंगशुन के पास चलें।

लंबे क्रांतिकारी जीवन में शी चुंगशुन जनता के प्रति वफ़ादार रहे और जनता का सेवक बनना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा था कि हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि ‘जनता ही देश है और देश ही जनता है’।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें