Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 26 May 2026: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से होगी बरसात

May 26, 2026

Today weather 26 May 2026: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से होगी बरसात

Today weather 26 May 2026: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से कुछ इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि नौतपा की तपिश पूरी तरह खत्म होने के संकेत फिलहाल नहीं हैं और इसका असर 2 जून तक जारी रह सकता है।

20 राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के करीब 20 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। कई इलाकों में हवाओं की गति 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR को मिल सकती है राहत
दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 26 और 27 मई को अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 29 मई को तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- Today horoscope 26 May 2026: आज मंगलवार के दिन किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा? जानें 12 राशियों का राशिफल

 

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है। वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, कानपुर और गोरखपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है। मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, गया, दरभंगा और किशनगंज में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी असर
झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, जलपाईगुड़ी और मालदा में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में जारी रहेगी गर्मी
राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में तापमान अभी भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। हालांकि 28 और 29 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। वहीं बता मध्य प्रदेश की करें तो यहां के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी लू का असर बना हुआ है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 26 May 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

पंजाब-हरियाणा में लू का असर
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का दौर लगातार जारी है। हालांकि महीने के अंतिम दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ सकता है खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की आशंका जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय
मेघालय, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश और तूफानी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें