Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार की सीट से कौन लड़ेगा उपचुनाव? विधान परिषद 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

May 26, 2026

नीतीश कुमार की सीट से कौन लड़ेगा उपचुनाव? विधान परिषद 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar vidhan parishad eletion: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य में विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनावों के जरिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, विधान परिषद की सभी 10 सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है।

यह चुनाव आम चुनावों से अलग होगा, क्योंकि इसमें जनता सीधे मतदान नहीं करेगी। विधान परिषद के इन चुनावों में केवल निर्वाचित विधायक ही वोट डालेंगे। इसलिए राजनीतिक दलों के बीच संख्या बल सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Punjab Nikay Chunav 2026: पंजाब में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 32.02% हुआ मतदान

 

नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल वर्ष 2030 तक था, लेकिन सीट खाली होने के कारण अब वहां उपचुनाव कराया जाएगा। हालांकि, इस सीट पर NDA की ओर से किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, इसे लेकर अभी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त
28 जून 2026 को विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम घौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और सम्राट चौधरी विधायक बनने के बाद परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं, लेकिन उनकी सीटें भी इसी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal Panchayat Election: हिमाचल की इस पंचायत के चुनाव स्थगित, चुनाव आयोग ने इस वजह से उठाया सख्त कदम

 

NDA में सीट शेयरिंग लगभग तय
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक NDA में सीटों के बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कुल 10 सीटों में से 4 सीटें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि पार्टी अपने मौजूदा सभी सीटों को बरकरार रखेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस बार फायदा मिलता दिख रहा है। फिलहाल पार्टी के पास परिषद में 2 सीटें हैं, लेकिन इस चुनाव में उसे 3 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

NDA सहयोगियों को साधने की रणनीति के तहत एक सीट चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) और एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को दिए जाने की चर्चा है।

वहीं विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम तस्वीर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही साफ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें