Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के झटकों से कांपी पाकिस्तान और म्यांमार की धरती, घबराकर घरों से बाहर… जानें कितनी रही तीव्रता

May 26, 2026

भूकंप के झटकों से कांपी पाकिस्तान और म्यांमार की धरती, घबराकर घरों से बाहर… जानें कितनी रही तीव्रता

Today Earthquake News: पाकिस्तान और म्यांमार में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में लोग अचानक आए झटकों से घबरा गए और अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

पाकिस्तान में शाम को आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के मुताबिक पाकिस्तान में मंगलवार शाम करीब 7 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 90 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। कई लोग तुरंत अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ इलाकों में लोग खुले मैदानों और सड़कों पर खड़े दिखाई दिए।

 

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
शुरुआती जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में आए इस भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

म्यांमार में भी कांपी धरती
पाकिस्तान के कुछ ही मिनट बाद म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। NCS के अनुसार म्यांमार में मंगलवार शाम 7 बजकर 37 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक म्यांमार में भूकंप की गहराई भी जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे थी। झटके महसूस होते ही वहां के लोग भी डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। दोनों देशों में भूकंप के कारण लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल जरूर बना, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें