Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की 2025-26 में 1.87 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बिक्री

May 27, 2026

खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की 2025-26 में 1.87 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली : खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,87,105 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। आयोग के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में यह बिक्री 1,70,551.37 करोड़ रुपए रही थी, जबकि 2013-14 में यह 31,154 करोड़ रुपए थी। केवीआईसी के चेयरमैन मनोज कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में खादी एव ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 2.51 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है।

आंकड़ों के अनुसार, खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का उत्पादन 2013-14 में 26,109 करोड़ रुपए था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 5 गुना होकर 1,25,296 करोड़ रुपए हो गया। उन्होंने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर, खादी और ग्रामोद्योग गतिविधियों में कुल रोजगार 2013-14 में 1.30 करोड़ था, जो 2025-26 में बढ़कर 2.04 करोड़ हो गया। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 2025-26 में 66,494 नई इकाइयां स्थापित की गईं। इन इकाइयों के लिए 7,375 करोड़ रुपए के ऋण पर 2,457 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी जारी की गई। इन इकाइयों के माध्यम से 7,31,434 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें