Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 27 May 2026: 17 राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

May 27, 2026

Today weather 27 May 2026: 17 राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

Today weather 27 May 2026: देशभर के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 27 मई को देश के लगभग 17 राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी
राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले दो दिनों तक तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई से मौसम का रुख बदल सकता है। हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। नोएडा, आगरा, अयोध्या, सहारनपुर, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- किसे मिलेगी तरक्की, कौन होगा विफलता का शिकार? जानें 12 राशियों का राशिफल

 

बिहार में सबसे ज्यादा खतरे की आशंका
दरभंगा, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और किशनगंज सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में जारी रहेगा हीटवेव का असर
राजस्थान में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। कई शहरों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 28 मई के बाद कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। वहीं मध्य प्रदेश में भी लू का असर बना हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ेगी तपिश
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। महीने के अंत तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 27 May 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का खतरा
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून
दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें