Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Bank Holiday: क्या आज बैंक खुलेंगे? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

May 28, 2026

Today Bank Holiday: क्या आज बैंक खुलेंगे? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Today Bank Holiday: अगर आप आज किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। आपको बता दें कि आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

केंद्र सरकार द्वारा बकरीद को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकारी दफ्तरों और बैंक शाखाओं में छुट्टी रखी गई है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, पहले घोषित तारीख में बदलाव करते हुए अब 28 मई 2026 को अवकाश लागू किया गया है।

इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

आज अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, नई दिल्ली और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, शिलांग और विजयवाड़ा जैसे शहरों में भी बैंक अवकाश रहेगा।

जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी लगातार दूसरे दिन बैंक बंद रहने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें।

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI, एटीएम और कार्ड पेमेंट जैसी सुविधाओं का उपयोग सामान्य दिनों की तरह कर सकेंगे।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक, पैसे निकालने, ऑनलाइन पैसे भेजने और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं आज भी सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें:

बैंक जाने से पहले करें पुष्टि

अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए शाखा जाना है, तो संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क कर छुट्टी की पुष्टि जरूर कर लें। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें