
जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोपहर 12 बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव सीचेवाल पहुंचेंगे, जहां वह संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी के अवसर पर आयोजित विशेष धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर महान संतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। हर साल निर्मल कुटिया, सीचेवाल में यह बरसी समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में पंजाब की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। संत सीचेवाल द्वारा वर्षों से समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी इस अवसर पर सराहना की जाएगी।