
एंटरटेनमेंट डेस्क: मराठी टीवी सीरियल ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ फेम एक्टर महेश पवार की सड़क हादसे में मौत हो गई है। एक्टर की गाड़ी 1000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक्टर के साथ सात अन्य लोग भी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर दूर पोलादपुर महाबलेश्वर सड़क पर अंबेनाली घाट इलाके में हुआ। गाड़ी में 8 लोग सफर कर रहे थे, पहाड़ी रास्ते में संतुलन बिगड़ने से कार गहरी खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ें: ‘जिमनिख’ बैठक में हिस्सा लेने के लिए साइप्रस पहुंचे एस जयशंकर, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिए ट्रेस की गई। अंबेनाली घाट इलाके में अधिकारियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गाड़ी को काफी अंदर खाई में देखा।
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जाहिर किया दुख
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस एक्टर महेश पवार समेत सात लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ये आठ दोस्त एक यात्रा पर थे, जब उनका वाहन लगभग गहरी खाई में गिर गया। जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया और शवों को निकालने के लिए सात-सात सदस्यों वाली पांच टीमें गठित कीं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्वयंसेवी बचाव टीमों की मदद से बचाव कार्य जारी हैं।
ये भी पढ़ें: अजमेर में दर्दनाक हादसा: चलती कार बनी आग की गोला, पूर्व सरपंच समेत 5 लोगों की मौत