हिमाचल डेस्क: प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों में आग की घटनाएं तीव्र हो गई हैं। अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 232 आगजनी के मामले सामने आए हैं, जिनसे लगभग 2,900 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ और सरकारी अनुमान के अनुसार नुकसान करीब 67 लाख रुपये का हुआ है।
ये भी पढ़ें :-
वन विभाग के प्रमुख संजय सूद ने बताया कि सबसे अधिक घटनाएं मंडी जिले में दर्ज की गईं हैं जहां 85 मामले सामने आए हैं। अन्य जिलों में धर्मशाला में 56, शिमला में 10 और सोलन में 6 मामले रिपोर्ट हुए हैं।
फॉरेस्ट फायर मैनेजमेंट योजना के तहत प्रदेश को कुल लगभग 8 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, हालांकि यह धनराशि वर्तमान में केवल मंडी, बिलासपुर और ऊना जिलों के लिए मंजूर हुई है।
विभाग ने केंद्र सरकार से अन्य संवेदनशील जिलों को भी इस योजना में शामिल करने की मांग की है। इस बार लगभग 3,000 किलोमीटर लंबी फायर लाइन को बनाए रखा गया है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...