Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zhao Leji ने कजाकिस्तान की आधिकारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा की

May 28, 2026

Zhao Leji ने कजाकिस्तान की आधिकारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा की

इंटरनेशनल डेस्क: कजाकिस्तान की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष येरलान कोशानोव के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लेची ने 25 से 27 मई तक कजाकिस्तान की आधिकारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा की। इस देश की राजधानी अस्ताना में, उन्होंने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव से मुलाकात की और संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष मौलेन अशिम्बेयेव और संसद के निचले सदन के अध्यक्ष कोशानोव के साथ बातचीत की। 

राष्ट्रपति टोकायव से मुलाकात के दौरान, चाओ लेची ने सर्वप्रथम राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश पहुंचाया और कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-कजाकिस्तान संबंधों ने अभूतपूर्व विकास हासिल किया है और एक उच्च स्तर की स्थायी व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं। चीन, कजाकिस्तान के साथ मिलकर एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर दृढ़तापूर्वक समर्थन करना चाहता है, उच्च गुणवत्ता वाले “बेल्ट एंड रोड” सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को बढ़ावा देने के साथ-साथ “चीन-कजाकिस्तान सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष” की संयुक्त रूप से मेजबानी करना चाहता है, और बहुपक्षीय ढाँचों के भीतर समन्वय और सहयोग को मजबूत करते हुए दोनों देशों के साझा हितों और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करने को भी तैयार है। 

टोकायव ने चाओ लेची से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2013 में कजाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान पहली बार “सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट” पहल का प्रस्ताव रखा था, कजाकिस्तान और चीन के बीच “बेल्ट एंड रोड” पहल ने फलदायी परिणाम दिए हैं। दोनों देशों में मजबूत आर्थिक पूरकता है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। 

राष्ट्रपति टोकायव ने कजाकिस्तान के एक-चीन सिद्धांत का पालन करने पर जोर दिया और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की अवधारणा और चार वैश्विक पहलों का समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान वैश्विक शासन में चीन के सक्रिय नेतृत्व और विश्व शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में उसके महत्वपूर्ण योगदान की अत्यधिक सराहना करता है।

मुलाकात के बाद, राष्ट्रपति टोकायव ने चाओ लेची को प्रथम श्रेणी के मैत्री पदक से सम्मानित किया। उधर, कजाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष मौलेन अशिम्बेयेव और निचले सदन के अध्यक्ष येरलान कोशानोव के साथ हुई अलग-अलग बातचीत में, चाओ लेची ने दोनों देशों के बीच कानून निर्माण संस्थाओं के बीच विभिन्न स्तरीय मित्रवत आवाजाती को मजबूत करने पर प्रकाश डाला और दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को पूरी तरह से लागू करना पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030), पारिस्थितिक और पर्यावरण कानून, राष्ट्रीय विकास योजना कानून और जातीय एकता व प्रगति संवर्धन कानून का भी परिचय दिया और कहा कि दोनों देशों के विधायी निकाय लोकतंत्र के निर्माण और कानून के शासन जैसे विषयों पर अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

दोनों संसद अध्यक्षों ने एनपीसी के साथ सहयोग को मजबूत करने और विधायी कार्यों में अनुभवों का आदान-प्रदान करने पर विचार व्यक्त किया और थाईवान, शिनच्यांग, हांगकांग, शीत्सांग आदि मुद्दों पर चीन के रुख का कजाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन जताया।

यात्रा के दौरान, चाओ लेची ने अस्ताना में चीन राष्ट्रीय पेट्रोलियम निगम की मध्य एशिया और रूस शाखा कंपनी का निरीक्षण किया और “बेल्ट एंड रोड” पहल में पारस्परिक लाभकारी सहयोग को गहरा करने तथा नई उपलब्धियों को बढ़ावा देने की आशा व्यक्त की। उन्होंने यूरेशियन नेशनल यूनिवर्सिटी में लुपान कार्यशाला का भी दौरा किया और दोनों देशों के बीच आपसी आदान-प्रदान को मजबूत करने तथा मैत्री के लिए जनमत की नींव को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें