Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्वी एशिया में “नए प्रकार का सैन्यवाद” तबाही का कारण बन सकता है: चीनी रक्षा मंत्रालय

May 29, 2026

पूर्वी एशिया में “नए प्रकार का सैन्यवाद” तबाही का कारण बन सकता है: चीनी रक्षा मंत्रालय

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता च्यांग पिन ने 28 मई को दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों में अमेरिका और जापान के बीच हाल ही में हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में कहा कि पूर्वी एशिया में “नए प्रकार का सैन्यवाद” अराजकता का कारण बनने वाला है, और सभी शांतिप्रिय लोगों को जापान को उसकी कुटिल कार्रवाइयों को जारी रखने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन लगातार इस बात पर कायम रहा है कि सम्बंधित देशों के बीच सैन्य सहयोग किसी तीसरे पक्ष के हितों पर नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, न ही इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचना चाहिए। जापानी दक्षिणपंथी ताकतें सैन्य और सुरक्षा क्षेत्रों में लगातार खतरनाक प्रगति और उकसावे वाले परीक्षण कर रही हैं, और “नए प्रकार का सैन्यवाद” पूर्वी एशिया में अराजकता का कारण बनने वाला है।

जापानी रक्षा मंत्रालय द्वारा अपनी अंतरिक्ष रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उपायों की घोषणा के सम्बंध में एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में, च्यांग पिन ने कहा कि हाल के वर्षों में, जापान सैन्य विस्तार के पथ पर और आगे बढ़ता गया है, धीरे-धीरे अपने शांतिवादी संविधान की सीमाओं को तोड़ते हुए बड़े पैमाने पर अंतरिक्ष सैन्य बलों की तैनाती कर रहा है। जापान के सत्ताधारी अधिकारियों ने अंतरिक्ष में अपना वित्तीय निवेश लगातार बढ़ाया है, अन्य देशों के साथ मिलकर संयुक्त अंतरिक्ष सैन्य अभ्यास किए हैं, एक अंतरिक्ष सैन्य खुफिया प्रणाली विकसित की है, और रक्षा के बहाने अंतरिक्ष हथियारों का विकास और तैनाती करने का प्रयास किया है। इससे अंतरिक्ष में शस्त्रीकरण और हथियारों की होड़ का खतरा बढ़ गया है, जिसका वैश्विक रणनीतिक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें