नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लेकर जाया गया। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा सकता है।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार देर रात देहरादून से लोहाजंग जा रही थी, जो ल्वाणी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार 6 लोग ग्रामीण बांक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। वाहन देहरादून से लोहाजंग की ओर जा रहा था। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...