Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड : शव ले जा रही कार चमोली में खाई में गिरी, तीन की मौत

May 30, 2026

उत्तराखंड : शव ले जा रही कार चमोली में खाई में गिरी, तीन की मौत

चमोली। उत्तराखंड के चमोली के देवाल-लोहाजग मोटर मार्ग के ल्वाणी के पास ईको कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में देहरादून में इलाज के दौरान मृत व्यक्ति का शव लेकर परिजन गांव जा रहे थे। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य घायल हैं।

तड़के 4 बजे हुआ ये हादसा

पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम शुरू किया। वाहन देहरादून से बांक गांव आ रहा था। घटना शनिवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया। एयर एम्बुलेंस से देहरादून ले जाने की तैयारी चल रही है। देवाल में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में परिजन शव ले जाकर गांव जा रहे थे। इस दौरान वह रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। देवाल के उप निरीक्षक संदीप देवरानी की ओर से थानाध्यक्ष थराली को सूचना दी गई कि ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

आशंका : चालक की झपकी से हादसा

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य भजन सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे। बलबीर सिंह स्वयं वाहन (ईको वैन) से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बांक, लोहाजंग अंतिम संस्कार के लिए लौट रहे थे। वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में ये लोग हुए घायल

कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 08 वर्ष, रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष।

हादसे में इनकी गई जान

बलबीर सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बांक लोहाजंग, उम्र 52 वर्ष, शांति देवी पत्नी बलबीर सिंह, उम्र 48 वर्ष, आंशु बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 18 वर्ष।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें