Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छेन वनछिंग ने रूस में 14वें सुरक्षा मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय सभा में भाग लिया

May 30, 2026

छेन वनछिंग ने रूस में 14वें सुरक्षा मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय सभा में भाग लिया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय कमेटी की राजनीतिक व कानूनी मामले समिति के सचिव छेन वनछिंग ने 28 मई को रूस की राजधानी मॉस्को में14वें सुरक्षा मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय सभा में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया। 145 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि इस सभा में उपस्थित थे।

छेन वनछिंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिंगफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सुरक्षा पहल बदलती अंतरराष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल होने और साझा जीत के माध्यम से विभिन्न पारंपरिक सुरक्षा और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए एकजुटता का आह्वान करती है, जो कठिन वैश्विक सुरक्षा प्रश्नों को संबोधित करने में दिन-प्रतिदिन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

चीन विभिन्न देशों के साथ वैश्विक सुरक्षा पहल को अमल में लाकर एक साथ मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने को तैयार है ताकि साथ-साथ चिरस्थाई शांति और सार्वभौमिक सुरक्षा की ओर बढ़ा जाए।

छेन वनछिंग ने कहा कि हमें वैश्विक शांति की सुरक्षा कर किसी भी तरह के प्रभुत्ववाद और बल राजनीति का डटकर विरोध करना है। इस साल चीन एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उम्मीद है कि विभिन्न पक्ष समन्वय मजबूत कर सहयोग व साझी जीत पूरी करेंगे।

छेन वनछिंग ने ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुखों की दोपहर भोज में भाग लिया और अनेक प्रतिनिधि मंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें