Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के साथ विशेष साक्षात्कार

May 30, 2026

सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के साथ विशेष साक्षात्कार

चीन की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने हाल ही में चाइन मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक करियर की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा थी और उन्हें “मैत्री पदक” से सम्मानित करने के लिए चीन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सर्बिया-चीन मैत्री के उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने और साझा भविष्य वाले सर्बिया-चीन समुदाय के एक नए युग के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।

वुसिक ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति बेहद खास है। इस संदर्भ में, स्थिरता के स्तंभ के रूप में चीन का महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो जाता है, न केवल एशिया के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए। क्योंकि विश्व भर के लोग और देश चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विचारों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। वे जानते हैं कि चीन अप्रत्याशित रूप से कोई कदम नहीं उठाएगा, और वे चीन की विदेश नीति पर भरोसा कर सकते हैं। विश्व में किसी भी बदलाव का सामना करते हुए, उनका मानना ​​है कि चीन एक जिम्मेदार रवैया अपना सकता है और समाधान प्रस्तुत कर सकता है। जबकि विश्व के अन्य हिस्से अस्थिर हैं, चीन ने हमेशा स्थिरता, शांति और सद्भाव बनाए रखा है।

वुसिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, दोनों देशों के बीच सहयोग का स्तर उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक ऊंचा हो गया है। चिकित्सा, ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च प्रौद्योगिकी, यानी नई तकनीकों और उच्च-तकनीकी क्षेत्रों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। इससे सर्बिया के विकास को नई गति मिलेगी।

थाईवान सवाल की चर्चा में वुसिक ने कहा कि थाईवान सवाल चीन का आंतरिक मामला है।यूएन चार्टर के अनुसार थाईवान चीन का है। यह बहुत साफ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें