Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका-चीन रणनीतिक स्थिरता एशिया-प्रशांत और विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: पीट हेगसेथ

May 31, 2026

अमेरिका-चीन रणनीतिक स्थिरता एशिया-प्रशांत और विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: पीट हेगसेथ

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार को कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों की नई परिभाषा “वास्तविक, सारगर्भित और अर्थपूर्ण” है। उन्होंने कहा कि पेइचिंग शिखर बैठक में दोनों देशों के नेताओं द्वारा सहमत “अमेरिका-चीन रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध” को प्रभावी रूप से लागू करना एशिया-प्रशांत क्षेत्र और विश्व शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

23वें शांगरी-ला संवाद के दौरान हेगसेथ ने चीनी जन मुक्ति सेना के विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तथा चीनी सैन्य विज्ञान अकादमी के शोधकर्ता चाओ वेपिन के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वह इस विषय पर हुई चर्चा में शामिल रहे थे। उनके अनुसार, दोनों नेताओं ने इस संबंध के भविष्य की दिशा और अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन एक-दूसरे का सम्मान करते हैं तथा दोनों देश एक-दूसरे की क्षमताओं और सामर्थ्य को स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि इसी आधार पर दोनों देशों के बीच स्थिर और रचनात्मक संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि 23वां शांगरी-ला संवाद शुक्रवार शाम सिंगापुर में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 550 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें