
Indian Cricket Team: IPL 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के साथ समाप्त हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब भारतीय क्रिकेट टीम पर टिक गई हैं। करीब दो महीने तक चले टूर्नामेंट के बाद RCB ने खिताब जीतकर इतिहास रचा, वहीं अब टीम इंडिया जून में लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलती नजर आएगी।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से करेगी। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल टीम की कप्तानी संभालेंगे। हालांकि यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, लेकिन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम संयोजन के लिहाज से इसकी अहमियत काफी ज्यादा मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में Vaibhav Sooryavanshi का धमाल, 5 बड़े अवॉर्ड जीतकर बने सीजन के सबसे बड़े स्टार
3 मैचों की वनडे सीरीज
टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा तथा अंतिम मैच 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। इस श्रृंखला में भी शुभमन गिल कप्तान की भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे अंतराल के बाद फिर से भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरते दिखाई देंगे।
इसी महीने आयरलैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम
अफगानिस्तान सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जून के अंतिम सप्ताह में आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को निर्धारित है। हालांकि टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास रहती है या चयनकर्ता किसी नए विकल्प पर भरोसा जताते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल हारने के बाद गुजरात टाइटंस के साथ हादसा, खिलाड़ियों को होटल ले जा रही बस में लगी आग
मेष: दिन शुभ रहेगा...