Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

June 1, 2026

Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

पंजाब डेस्क: लुधियाना के आरके रोड पर स्थित पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस विभिन्न टीमों के साथ पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्टरी में रोजाना की तरह ही प्रोडक्शन का काम चल रहा था। तभी अचानक गैस पाइपलाइन या सिलिंडर से रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिस वजह से मजदूरों को संभलने या बाहर जाने का मौका ही नहीं मिला। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें: J&K: अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के लिए तैनात होंगी 670 कंपनियां

इस हादसे में मरने वालों की पहचान माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान होनी अभी बाकी है। घटना के समय दोनों मशीन के निचले हिस्से से निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी वे इस जानलेवा गैस के सीधे संपर्क में आ गए। अमित अपने पीछे बेटी, पत्नी, दो बहनें और एक छोटे भाई को छोड़ गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह गैस लीकेज ही मानी जा रही है। SHO भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026: कोहली की क्लास और भुवनेश्वर का जादू, RCB को चैंपियन बनाने में इन 5 खिलाड़ियों का बड़ा योगदान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें