Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

JEE Advanced 2026 Result जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, पास हुए 56,880 छात्र

June 1, 2026

JEE Advanced 2026 Result जारी, शुभम कुमार ने किया टॉप, पास हुए 56,880 छात्र

नेशनल डेस्क: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस साल परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

इस वर्ष कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक प्राप्त किए और जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि टॉप-3 स्थानों पर रहने वाले सभी उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं कमलेश कुमार पंत, जो बने हिमाचल के कार्यवाहक मुख्य सचिव, 1993 बैच के हैं IAS अधिकारी

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

IIT रुड़की द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट के साथ जारी किए गए स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा में सफल होने की स्थिति, ऑल इंडिया रैंक (AIR), विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, श्रेणीवार रैंक और कटऑफ संबंधी विवरण शामिल होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 Result

1. सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए JEE Advanced 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।

4. जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर भरें।

5. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

6. आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

7. भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का महत्व

जेईई एडवांस्ड देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में बीटेक, इंटीग्रेटेड कोर्स और ड्यूल डिग्री जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो पहले जेईई मेन परीक्षा में सफल होते हैं और निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। जेईई एडवांस्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी के अलावा देश के कुछ अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में भी प्रवेश का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें