
वृंदावनः कान्हा की नगर से एक सेवा भाव की सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक बुजुर्ग सास को बहू ने अपने सिर पर टब में बैठाकर पूरे ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया है। इश दृश्य ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। बताया जा रहा है कि अपनी बुजुर्ग सास की बरसों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए एक बहू ने उन्हें टब में बैठाकर सिर पर उठाया और परिक्रमा कराई।
ब्रज 84 कोस परिक्रमा में अद्भुत दृश्य
एक बहू अपनी सास को सिर पर बैठाकर यात्रा
करा रही हैआज के दौर में ऐसा प्रेम और सेवा दुर्लभ है
यही हैं हमारे सनातनी संस्कार और परंपरा
राधे-राधे 🚩🙏 pic.twitter.com/Di8l0m63jc
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@TheRakesh_IND) June 1, 2026
बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के चलते सास के लिए पैदल यात्रा संभव नहीं थी, लेकिन बहू ने उनकी मनोकामना पूरी करने का जिम्मा उठाया। इस अनोखे और भावुक पल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से लोग सेवा भाव के प्रति सम्मान करने का वीडियो बता रहे हैं।