Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Upcoming Smartphones in June: Motorola से लेकर Xiaomi तक… इस महीने लॉन्च होंगे ये टॉप मॉडल; देखें पूरी लिस्ट

June 2, 2026

Upcoming Smartphones in June: Motorola से लेकर Xiaomi तक… इस महीने लॉन्च होंगे ये टॉप मॉडल; देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones in June 2026: जून 2026 टेक यूजर्स के लिए काफी खास महीना साबित हो सकता है, क्योंकि इस दौरान भारत में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। बता दें कि Motorola, Xiaomi, Redmi और OnePlus जैसी कंपनियां अपने नए डिवाइसेज़ के साथ मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में हैं। इनमें मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम और गेमिंग स्मार्टफोन शामिल होंगे। आइए जानते हैं इस महीने आने वाले कुछ प्रमुख फोन्स और उनकी ख़ासियत के बारे में…

Motorola Edge 70 Pro+

बता दें कि जून की शुरुआत 4 जून से Motorola के नए फोन Edge 70 Pro+ के लॉन्च के साथ होने की उम्मीद है। इस डिवाइस में लगभग 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आ रही है। कैमरा सेगमेंट में यह फोन खास हो सकता है, क्योंकि इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की संभावना है, जो करीब 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में AI बेस्ड कैमरा फीचर्स और एडवांस इमेज स्टेबलाइजेशन भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत बात करें तो वो लगभग 50,000 रुपये के आसपास रह सकती है और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

Xiaomi 17T

Xiaomi भी 4 जून को अपने नए 17T मॉडल के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। इस फोन में 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, साथ ही यह काफी ब्राइट डिस्प्ले (लगभग 3500 निट्स तक) सपोर्ट कर सकता है।

इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 12GB तक RAM देखने को मिल सकती है। कैमरा सेटअप ट्रिपल लेंस वाला हो सकता है, जिसमें 50MP + 50MP + 12MP सेंसर शामिल होंगे। बड़ी 6500mAh बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है। इसकी कीमत लगभग 75,000 रुपये तक जाने की संभावना है।

Redmi Turbo 5

वहीं अगर Redmi का नया Turbo 5 स्मार्टफोन की बात करें तो यह 18 जून को लॉन्च हो सकता है। इसमें भी 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और यह Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर आधारित हो सकता है।

बता दें कि कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। यह फोन अपनी बड़ी 7560mAh बैटरी के कारण खास चर्चा में रह सकता है। इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

OnePlus 15s

OnePlus भी जून में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15s लॉन्च कर सकता है। इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जो गेमिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा की संभावना है। इसमें 7500mAh बैटरी दी जा सकती है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये तक हो सकती है।

जून 2026 में स्मार्टफोन मार्केट में बहुत ज्यादा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां लोगों को अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कई नए फोन चुनने के विकल्प मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें