Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: 17 वर्षीय छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त जांच के आदेश

June 2, 2026

Punjab News: 17 वर्षीय छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त जांच के आदेश

पंजाब डेस्क: अमृतसर में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए सख्त जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि 17 वर्षीय छात्रा अमजोत कौर औलख एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फीस जमा न होने के कारण छात्रा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जानकारी के अनुसार, छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद स्कूल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…

शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित अधिकारियों को मामले की सख्ती से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की लापरवाही या उत्पीड़न साबित होता है तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें