Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुमराह के लिए बुरे सपने की तरह रहा IPL 2026 सीजन

June 3, 2026

बुमराह के लिए बुरे सपने की तरह रहा IPL 2026 सीजन

नई दिल्ली : 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट। 102.50 का गेंदबाजी औसत। यह टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 के आंकड़े हैं। टी-20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस सीजन में बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए। हर मैच और हर परिस्थिति में विकेट लेने में माहिर बुमराह आईपीएल 2026 में सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके।

उनका गेंदबाजी औसत 102.50 का रहा, जो आईपीएल के एक सीजन में 30 से ज्यादा ओवर फैंकने वाले गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है। बुमराह की खराब फॉर्म को अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह 9 मुकाबलों में तो 1 विकेट तक नहीं निकाल सके। आलम यह रहा कि पूरे सीजन में कोई भी मैच ऐसा नहीं रहा, जिसमें बुमराह ने एक से ज्यादा विकेट लिया हो। बुमराह के कद को देखते हुए यह उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन माना गया।

साल 2013 और 2015 में बुमराह ने 3-3 विकेट ही चटकाए थे, लेकिन 2013 में स्टार तेज गेंदबाज ने सिर्फ 2 और 2015 में 4 मैच ही खेले थे। बुमराह की नाकामी का असर मुंबई इंडियंस टीम के प्रदर्शन पर साफतौर पर पड़ा। बुमराह के संघर्ष करने के कारण टीम के बाकी गेंदबाज दबाव में दिखाई दिए, जिसका पूरा फायदा विपक्षी टीम के बल्लेबाजों ने उठाया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें