Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल में मानसून की एंट्री, झमाझम बरसे बादल, IMD ने 24 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

June 4, 2026

केरल में मानसून की एंट्री, झमाझम बरसे बादल, IMD ने 24 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Monsoon Updates: देशभर में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की केरल में एंट्री हो चुकी है। वहीं कई राज्यों में प्री-मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

9 दिन देरी से पहुंचा केरल में मानसून

पहले अनुमान था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंचेगा, लेकिन इसने तय समय से करीब 9 दिन देरी से दस्तक दी। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है और इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से दोस्ती पर तुर्किए का खुला बयान, कहा- भारत को नाराज होने की जरूरत नहीं

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। केरल के कई हिस्सों में तो पहले से ही बारिश हो रही है। अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर और मध्य भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी और बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: UP Police Transfer: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 PPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

24 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

IMD ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें