Hyundai Aura CNG: अगर आप आने वाले समय में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपकी नजर Hyundai Aura CNG पर टिकी है, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा बजट तैयार रखना होगा। हुंडई मोटर इंडिया ने जून 2026 से इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से दामों में बदलाव किया है, जहां कुछ मॉडल कुछ हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं, जबकि कुछ वेरिएंट्स में कीमत बढ़कर करीब 5,700 रुपये तक पहुंच गई है।
कीमत क्यों बढ़ी?
कंपनी के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि है। स्टील, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और अन्य जरूरी ऑटो पार्ट्स के दाम पिछले कुछ समय से बढ़े हैं। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग खर्च भी पहले की तुलना में अधिक हो गए हैं। इन बढ़े हुए खर्चों का आंशिक असर अब ग्राहकों की जेब पर पड़ा है।
क्या बदला है कार में?
कीमत बढ़ने के बावजूद कार के फीचर्स या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वही इंजन, वही डिजाइन और वही सुविधाएं अब नए दाम पर उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें:
Hyundai Aura की खासियत
Hyundai Aura को भारतीय बाजार में एक किफायती और फैमिली-फ्रेंडली सेडान के तौर पर पसंद किया जाता है। इसमें अच्छा केबिन स्पेस मिलता है, जिससे पांच लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं। इसका बूट स्पेस भी पर्याप्त है, जो लंबी यात्राओं और फैमिली ट्रिप्स के लिए उपयोगी है।
यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। CNG वर्जन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर माना जाता है जो रोजाना ज्यादा चलाते हैं और ईंधन खर्च कम रखना चाहते हैं, क्योंकि इसमें माइलेज काफी बेहतर मिलता है।
फीचर्स और सेफ्टी
बता दें कि इस कार में कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स और डिजिटल डिस्प्ले।
सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं।
ये भी पढ़ें:
मेष: दिन शुभ रहेगा...