Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओस के राष्ट्रपति ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल और चीनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अकादमी का दौरा किया

June 5, 2026

लाओस के राष्ट्रपति ने सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल और चीनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अकादमी का दौरा किया

लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोउलिथ ने 4 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में सीपीसी की केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल यानी राष्ट्रीय शासन अकादमी का दौरा किया।

बताया जाता है कि थोंग्लौन ने वर्ष 2000 में यहां एक महीने तक पढ़ाई की थी। बिल्डिंग 22 में कमरा 403 वह छात्रावास था, जहां थोंग्लौन रहते थे। इस बार पुरानी जगह पर लौटे, थोंग्लौन ने उत्साह से अपनी बेटी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को ग्रुप फोटो लेने के लिए बुलाया। यात्रा के दौरान थोंग्लौन उन अध्यापकों से मिले, जिन्होंने उन्हें पहले पढ़ाया था।

सीपीसी की केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का शीर्ष विश्वविद्यालय है और राष्ट्रीय शासन में विदेशों के साथ आदान-प्रदान  व सहयोग का महत्वपूर्ण मंच भी है। अब 30 से अधिक लाओ छात्र यहां पढ़ रहे हैं।

आदान-प्रदान के दौरान थोंग्लौन ने अपने सीखने के अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि चीन का राष्ट्रीय शासन अनुभव लाओस के विकास के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ प्रदान करता है। विश्वास है कि भविष्य में दोनों देशों के पार्टी स्कूलों के बीच आवाजाही और सहयोग और घनिष्ठ होगा।

उसी दिन, सीपीसी की केंद्रीय समिति के पार्टी स्कूल के बाद थोंग्लौन ने चीनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अकादमी का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि हालांकि लाओस और चीन के बीच अंतरिक्ष सहयोग अभी-अभी शुरू हुआ, लेकिन चीन ने लाओस के लिए 30 अंतरिक्ष प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दिया। चीन की सहायता में लाओस के अंतरिक्ष कार्य का विकास भी आगे बढ़ेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें