Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब उपाध्यक्ष और राज्य सचिव ने भी दिया इस्तीफा

June 5, 2026

तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब उपाध्यक्ष और राज्य सचिव ने भी दिया इस्तीफा

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार (5 जून, 2026) को भाजपा को एक और बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन और राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें-
Indian currency: क्या हमेशा से भारतीय नोटों पर छपती थी गांधी जी की तस्वीर? जानें कब और क्यों हुआ बदलाव
पटना में कोचिंग संस्थानों का विवाद बढ़ा: खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR, वायरल वीडियो के बाद जांच तेज
‘पार्टी नेतृत्व के साथ कुछ मुद्दों पर राय अलग थी और…’, BJP से इस्तीफा देने के बाद बोले अन्नामलाई

अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन का कर सकते हैं समर्थन

इस्तीफा देने के बाद कारू नागराजन ने संकेत दिए कि वे के. अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई एक निडर और ईमानदार नेता हैं, जो किसी भी नेता की गलतियों को उजागर करने से पीछे नहीं हटते। नागराजन के अनुसार, अन्नामलाई को कई क्षेत्रों की गहरी समझ है और यही गुण उन्हें एक मजबूत जननेता बनाते हैं।

इससे पहले तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि भाजपा तमिलनाडु में हर चुनाव अपने दम पर लड़े और जनता के बीच रहकर काम करे। इसी सोच के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

मैं राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा- अन्नामलाई 

हालांकि अन्नामलाई ने साफ कर दिया है कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। इसके बजाय वे जनता के मुद्दों को लेकर एक नया जनआंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नए संगठन ‘अन्नामलाई मक्कल इयक्कम’ (AMI) की घोषणा भी की है।

अन्नामलाई ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके नए आंदोलन से जुड़ने के लिए अब तक 3,000 से ज्यादा स्वयंसेवक पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक है और आने वाले दिनों में उनकी टीम सभी स्वयंसेवकों से संपर्क करेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने और उनके करीबी नेताओं के लगातार इस्तीफे से तमिलनाडु भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं, अन्नामलाई के नए राजनीतिक कदम पर अब पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें