Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vaibhav Suryavanshi को टीम में मिली जगह, CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

June 6, 2026

Vaibhav Suryavanshi को टीम में मिली जगह, CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व भर की क्रिकेट को चौंकाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।”

श्रेयस अय्यर बने कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने जेपी नड्डा से की बात, एम्स अवंतीपोरा के काम में तेजी की मांग

 

सूर्यकुमार यादव टीम से हुए बाहर
आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

शतरंज खिलाड़ी के लिए इनाम की घोषणा
दूसरी ओर, सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में शानदार विजय प्राप्त कर बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले युवा शतरंज खिलाड़ी रेयान मोहम्मद को बिहार सरकार की ओर से 22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रेयान की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- प्रग्गनानंदा की नॉर्वे चेस जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह सचमुच शानदार उपलब्धि

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें