
नेशनल डेस्क: आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग लग गई। छुट्टी का दिन होने के कारण कोर्ट में सिर्फ पुलिसकर्मी ही थे, जिन्होंने फायर बिग्रेड की खबर दी।
आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कैनिंग रूम में रखे लैपटॉप और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन रूम के बराबर में कोर्ट का रिकॉर्ड रूम था, जो बच गया।
बता दें दमकल विभाग को रविवार सुबह 5:22 पर आग लगने की खबर मिली। आग कोर्ट के दूसरी मंजिल पर बने स्कैनिंग रूम में लगी।
शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने कहा कि स्कैनिंग रूम में कोर्ट के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाता है। रविवार को छुट्टी थी। आम दिनों में कोर्ट में बहुत भीड़ होती है। एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...