Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवर करने जा रहा था अंशुल

June 7, 2026

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवर करने जा रहा था अंशुल

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार आधी रात को बड़ी वारदात हुई। एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 28 वर्षीय भारतीय अंशुल कुंचा तेलंगाना के मेडचल का रहने वाला था।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित युवक अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

सुनसान जगह पर पिज्जा डिलीवर करने बुलाया गया

रिपोर्ट के अनुसार, अंशुल को पिज्जा डिलीवर करने के लिए एक सुनसान जगह पर बुलाया गया। अंशुल को एक ‘फर्जी’ ऑर्डर मिला था, जब वह उस जगह पहुंचा तो उसके सिर पर गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी मौक से फरार हो गया।

परिवार का आरोप

अंशुल की बहन तन्वी ने आरोप लगाया कि पिज्जा की डिलीवरी एक ‘जाल’ थी, जिसका मकसद अंशुल की हत्या करना था। उनके पास से कुछ भी सामान चोरी नहीं किया गया, जिससे हत्या के पीछे के मकसद पर सवाल उठते हैं। हमले के समय आसपास के इलाके में बैग लिए हुए 2 नकाबपोश बंदूकधारियों को देखा गया था। अंशुल पहले भी डकैती का शिकार हुआ था, जिसमें उसकी चेन, फोन और नकदी चोरी हो गई थी, लेकिन कभी भी जानलेवा हमला नहीं हुआ था।

बता दें अमेरिका में भारतीयों पर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। इससे पहले एक स्टोर में गुजरात की रहने वाली मेघना नाम की लड़की की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाल के दिनों में अमेरिका में नस्लीय उत्पीड़न और घृणा से प्रेरित हमलों के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को विदेश भेजने से डर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें