Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung का 5G फोन खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा शानदार डिस्काउंट

June 7, 2026

Samsung का 5G फोन खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा शानदार डिस्काउंट

गैजेट डेस्क: अगर आप नया 5G फोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Samsung Galaxy A35 5G फोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart पर ये फोन 20,000 से भी कम कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन 33,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो अब 20,000 से भी कम में मिल रहा है।

डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy A35 5G Flipkart पर 18,999 में मिल रहा है। Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आप इस पर 950 तक की एक्स्ट्रा छूट भी प्राप्त कर सकते हो, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 18,049 रह जाएगी। आप इस फोन को 668 रुपए से शुरू होने वाले EMI प्लान के साथ भी खरीद सकते हो। इसके साथ ही फोन पर शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- इस फोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।

प्रोसेसर- Samsung Galaxy A35 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।

कैमरा- Samsung के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा है।

बैटरी- यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

Samsung Galaxy A35 5G discount offer
 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें