Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मई के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 34 खरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा

June 7, 2026

मई के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 34 खरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा

चीनी राज्य विदेशी मुद्रा प्रशासन द्वारा 7 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 के मई के अंत तक, चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 34.422 खरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल के अंत की तुलना में 31.7 अरब डॉलर की वृद्धि दर्शाता है।

चीनी राज्य विदेशी मुद्रा प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि मई 2026 में, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में वृद्धि हुई और वैश्विक प्रमुख वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में समग्र रूप से उछाल देखा गया। मुद्रा रूपांतरण और परिसंपत्ति मूल्य परिवर्तन जैसे कारकों के संयुक्त प्रभाव के कारण, इस महीने चीन के विदेशी मुद्रा भंडार के आकार में वृद्धि हुई।

चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ प्रगति के विकास क्रम को बनाए हुए है, और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है, जो विदेशी मुद्रा भंडार के आकार को मूल रूप से स्थिर बनाए रखने के लिए समर्थन प्रदान करता है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें