Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर शुरू हुई जंग! ईरान का इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, IDF ने बताया बड़ी गलती

June 8, 2026

फिर शुरू हुई जंग! ईरान का इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, IDF ने बताया बड़ी गलती

Iran Israel war: इजरायली सेना ने बीती देर रात कहा कि ईरान अब तक इजरायल की ओर चार बार मिसाइलों की बौछार कर चुका है। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली है। इन मिसाइलों के कारण उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने रविवार को कहा कि मिसाइलें दागकर ईरान ने ‘बहुत बड़ी गलती’ की है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना आगे होने वाले किसी भी संभावित मिसाइल हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। डेफ्रिन ने बताया कि IDF प्रमुख एयाल जमीर हालात की समीक्षा कर रहे हैं और आगे उठाए जाने वाले कदमों की योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें- मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-हरियाणा को करना होगा इंतजार

 

इजरायल में सुरक्षा नियम लागू
ईरानी हमलों के बाद, इजरायल की होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए हैं। खुले स्थानों पर 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

इमारतों के अंदर होने वाले कार्यक्रमों में भी अधिकतम 500 लोगों को ही अनुमति होगी और वह भी तब, जब वहां सुरक्षित शरण स्थल (प्रोटेक्टेड स्पेस) मौजूद हो। इसके अलावा स्कूलों और समुद्र तटों को भी बंद कर दिया गया है। ये निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इजरायली सेना ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि वे बंकरों और सुरक्षित कमरों के पास ही रहें, क्योंकि आगे और मिसाइल हमलों की आशंका बनी हुई है।

रामात डेविड एयरबेस को बनाया निशाना
वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में कहा कि उसने लेबनान में इजरायल की ‘व्यापक कार्रवाइयों’ के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल के रामात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया।

ईरान की इजराइल को धमकी
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कहा कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी इलाके दाहियेह पर अपने हमले बढ़ाता है या ईरान की कार्रवाई का जवाब देता है, तो उसे ऐसे प्रहार झेलने पड़ेंगे जिनका उसको बहुत पछतावा होगा।

ये भी पढ़ें- फिलीपींस में लगे भूकंप के जोरदार झटके, डर कर घरों से बाहर भागे लोग

 

इजरायल ने बेरूत पर किए हमले
ईरान की यह कार्रवाई उस समय हुई जब इजरायल ने रविवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमले किए थे। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें