कोरियाई लोकतांत्रिक जन गणराज्य (डीपीआरके) की राजकीय यात्रा के उपलक्ष्य में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 8 जून को डीपीआरके के अख़बार रोदोंग शिनमुन पर एक आलेख जारी कर कहा कि वर्तमान में चीन-डीपीआरके सम्बंध नये ऐतिहासिक प्रस्थान बिंदु पर खड़े हैं और विकास के नये अवसर तथा नये युगांतर मिशन का सामना कर रहे हैं। चीन डीपीआरके के साथ रणनीतिक दृष्टि से चीन-डीपीआरके सम्बंध देखकर समय के साथ द्विपक्षीय सम्बंध का अधिक विकास बढ़ाने को तैयार है।
शी चिनफिंग ने अपने आलेख में कहा कि चीन और डीपीआरके एक-दूसरे का समर्थन करने और एक भाग्य से जुड़े मैत्रीपूर्ण समाजवादी पड़ोसी हैं। चीन-डीपीआरके परंपरागत मित्रता दोनों पार्टियों, दोनों देशों और दोनों जनता की समान मूल्यवान संपत्ति है। शी ने कहा कि सर्वोच्च स्तरीय रणनीतिक मार्गदर्शन चीन-डीपीआरके सम्बंध का सबसे बड़ा लाभ है, समाजवाद का समान आदर्श द्विपक्षीय सम्बंध की स्पष्ट विशेषता है, एक भाग्य से जुड़ी परंपरागत मित्रता द्विपक्षीय सम्बंध का मजबूत आधार है और उच्च स्तरीय रणनीतिक समन्वय द्विपक्षीय सम्बंध का युगांतर विषय है।
शी ने कहा कि चीन-डीपीआरके सम्बंध को अच्छी तरह सुरक्षित करना, मजबूत करना और विकसित करना चीनी पार्टी और सरकार की अटल नीति है। दोनों पक्षों को रणनीतिक संपर्क गहराना, आदान-प्रदान व एक दूसरे की सीख को मजबूत करना, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना और बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ बनाना चाहिए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)