Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ED की छापेमारी पर AAP का विरोध, केजरीवाल बोले- ‘किसी को घबराने की जरूरत नहीं’

June 9, 2026

पंजाब में ED की छापेमारी पर AAP का विरोध, केजरीवाल बोले- ‘किसी को घबराने की जरूरत नहीं’

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में एक बार फिर ED की छापेमारी चल रही है और इसका असर व्यापारियों पर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए अपने संदेश में केजरीवाल ने कहा कि ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है – घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।

AAP ने केंद्र पर साधा निशाना

ED की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जबकि व्यापारिक समुदाय को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा में AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब से ही ऐसी राजनीति का जवाब देने की शुरुआत होगी। उन्होंने केजरीवाल के बयान का समर्थन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

अनुराग ढांडा का भी बयान

AAP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने भी ED की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी की कार्यवाही के जरिए व्यापारियों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। ढांडा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी वर्ग को डराने की राजनीति उचित नहीं है।

विपक्ष और एजेंसियों की प्रतिक्रिया

फिलहाल ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें