हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच सोमवार को मैदानी और मध्य-पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से गर्मी का असर दिखा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें :-
बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई हिस्सों में दिनभर गरम हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने इन जिलों में मंगलवार को भी लू जैसे हालात बने रहने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ी है। शिमला और मनाली सहित कई ऊँचाई वाले स्थानों में तापमान हाल के दिनों की तुलना में अधिक रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...