Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: मां के प्रेमी ने बेटी का गला घोंटकर जलाई लाश, अब दोस्त ने भी किया सुसाइड

June 9, 2026

Punjab News: मां के प्रेमी ने बेटी का गला घोंटकर जलाई लाश, अब दोस्त ने भी किया सुसाइड

पंजाब डेस्क: नवांशहर में जंगल से एक सूटकेस में एक लड़की की लाश मिलने के मामले नया मोड़ आया है। बता दें कि मृत लड़की के 16 साल के दोस्त कार्तिक ने भी अपनी जान दे दी है। मृत लड़की अनीता की लाश जंगल में एक सूटकेस में मिली थी।

मृतक लड़के के परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्तिक पर लड़की की हत्या के मामले में मुख्य गवाह बनने का दबाव डाल रही थी। पुलिस कार्तिक को सुबह थाने बुलाते थे और रात को घर भेज देते थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस इन आरोपों से इनकार कर रही है।

पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो नवांशहर के जाडली गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानें क्या था पूरा मामला

पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरा मामला आपसी तनाव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। राधिका अपनी मां के लिव-इन पार्टनर गुरविंदर सिंह से नाराज थी और उसे घर छोड़ने के लिए कहती थी। इसके अलावा, वह उसकी निजी जिंदगी और दोस्तों को लेकर भी आपत्ति जताती थी, जिससे दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।

29 मई को हुआ था कत्ल

जानकारी के मुताबिक, 29 मई को गुरविंदर ने अपनी लिव-इन पार्टनर ऊषा को घर से बाहर भेजा और इसी दौरान राधिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने घर से सूटकेस खाली किया, शव को उसमें बंद किया और उसे बाइक के जरिए खुरालगढ़ के जंगल तक ले गया, जहां उसे आग के हवाले कर दिया गया।

मामले की जानकारी तब सामने आई जब राधिका की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शुरुआत में आरोपी ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि लड़की किसी अन्य व्यक्ति के साथ गई है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच के बाद उसकी कहानी पर सवाल उठने लगे।

आरोपी ने कई बार बदले बयान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कई बार बयान बदलकर जांच को भटकाने की कोशिश की। हालांकि, घर की तलाशी के दौरान बिखरे कपड़े और गायब सूटकेस ने पुलिस का शक और मजबूत कर दिया।

ये भी पढ़ें…

सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

बाद में सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को संदिग्ध हालत में बाइक पर सूटकेस ले जाते हुए देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से पूरे अपराध की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने होशियारपुर के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से राधिका के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें