Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

खसरे का कहर जारी, 631 बच्चों की मौत… मचा हड़कंप

June 9, 2026

खसरे का कहर जारी, 631 बच्चों की मौत… मचा हड़कंप

Outbreak of Measles: बांग्लादेश में खसरे या फिर इससे मिलते-जुलते लक्षणों ने अब तक 631 मासूमों की जान ले ली है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, स्वास्थ्य महकमे के लिए यह चिंता का बड़ा विषय बना हुआ है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान खसरे जैसे लक्षणों वाले तीन और बच्चों की मौत हो गई, जबकि 54 नए मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

24 घंटों में 980 नए संदिग्ध मरीज सामने आए

तीन मौतों के साथ ही इस वर्ष खसरा और खसरे जैसे लक्षणों से जुड़ी कुल मौतों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ढाका, सिलहट और मयमनसिंह में एक-एक नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 980 नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। 15 मार्च से अब तक देशभर में खसरे के 81,084 संदिग्ध मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

81,084 मरीज अस्पतालों में भर्ती

समाचार एजेंसी यूएनबी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में 54 मामलों की लैब जांच में खसरे की पुष्टि हुई, जिससे 15 मार्च के बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 9,833 हो गई है। 15 मार्च से 9 जून के बीच खसरे के संदिग्ध लक्षणों वाले 81,084 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए। इनमें से 62,292 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में पुष्टि किए गए खसरे के मामलों में किसी मौत की सूचना नहीं मिली। हालांकि, 15 मार्च से अब तक कन्फर्म मामलों में मरने वालों की कुल संख्या 92 तक पहुंच गई है।

वहीं, संदिग्ध खसरा मामलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मौतें दर्ज की गईं, जिससे इस श्रेणी में कुल मौतों का आंकड़ा 539 हो गया है। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक संदिग्ध मामले ढाका डिवीजन में सामने आए हैं, जहां अब तक 37,798 मरीज दर्ज किए गए। इनमें से 6,822 मामलों में खसरे की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की लोगों की अपील 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें