Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sarkari Naukri News: SBI में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की बढ़ी अंतिम तारीख, जानें पूरी डिटेल

June 10, 2026

Sarkari Naukri News: SBI में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की बढ़ी अंतिम तारीख, जानें पूरी डिटेल

SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर पेश किया है। बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जिससे अब इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए और समय मिल गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

एसबीआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से 7,150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को बैंक की विभिन्न शाखाओं और विभागों में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) होना जरूरी है। डिग्री 1 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले पूरी हो जानी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल होगी।

ऑनलाइन परीक्षा में चार प्रमुख विषय होंगे-

-सामान्य ज्ञान और वित्तीय जागरूकता
-अंग्रेजी भाषा
-गणितीय योग्यता
-रीजनिंग और कंप्यूटर क्षमता

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट तय की गई है। सभी चार सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

स्टाइपेंड और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। हालांकि, उन्हें बैंक के नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं जैसे डीए, एचआरए, पेंशन या मेडिकल लाभ नहीं मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:

आवेदन प्रक्रिया

1. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जाएं।
2. सबसे पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
4. बता दें कि मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6. फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें