नेशनल डेस्क: अमेरिका की रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी Opendoor भारत में अपना काम बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के इस फैसले ने भारत के करीब 250 कर्मचारियों का रोजगार छीन लिया है। Opendoor के CEO काज नेजैटियन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

CEO काज नेजैटियन ने लिखा- कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में ही कुछ रोल्स को अमेरिका में वापस शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। अब कंपनी भारत में बंद करने के बाद ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। Opendoor का कामकाज भारत में बंद हो जाएगा। Opendoor के कस्टमर्स अमेरिका में हैं। उनको सपोर्ट करने वाला ऑपरेशनल काम उन ग्राहकों के करीब रहकर ही बेहतर तरीके से हो सकता है। कंपनी ने पहले अलग-अलग सिस्टम में मैनुअल वर्कफ्लो को मैनेज करने के लिए भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार और अमेरिका में AI-इनेबल्ड टीमों के आने से इन कामों को विदेश में बनाए रखने की जरूरत कम हो गई है।
I shared this note earlier today with the entire team at Opendoor.
Today we began to say goodbye to our colleagues in India as we wind down our India operations.
Our customers are in America, and that’s where our operational work belongs. pic.twitter.com/Ak2jLxKiX5
— Kaz Nejatian (@nejatian) June 10, 2026
CEO काज नेजैटियन ने आगे कहा- यह छंटनी किसी भी तरह से भारतीय टीम के खराब काम का नतीजा नहीं है। भारत के कर्मचारी बेहद प्रतिभाशाली हैं। ये लोग किसी भी अन्य संस्थान के लिए मूल्यवान साबित होंगे। नौकरी गंवाने वाले सभी कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...