Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

39 हफ्ते की गर्भवती महिला ने साड़ी पहन कर किया कठिन योगासन, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

June 11, 2026

39 हफ्ते की गर्भवती महिला ने साड़ी पहन कर किया कठिन योगासन, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरु की एक योग शिक्षिका का वीडियो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में 39 हफ्ते की गर्भवती महिला साड़ी पहन कर कठिन योगासन करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम शशि प्रभा द्विवेदी है, जो पेशे से एक योग शिक्षिका का है। प्रभा चक्रासन समेत कई योग मुद्राएं करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। गर्भावस्था के आखिरी चरण में इस तरह के योगासन करने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, प्रभा द्विवेदी बेंगलुरु की रहने वाली है। पहले वो इकोनॉमिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। साल 2018 में प्रभा पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी शादी हो गई और वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आ गईं। घर की जिम्मेदारियां और पीएचडी के दबाव ने प्रभा की जिंदगी तनावपूर्ण हो गई। खुद की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को सही करने के लिए योग का सहारा लिया। शुरुआत में प्रभा को योग सीखने में काफी दिक्कत हुई। फिर ऑनलाइन वीडियो की मदद से योग सीखना शुरू किया। लगातार मेहनत से उन्होंने वॉल हेडस्टैंड करना सीख लिया।

 

शुरू किया अपना काम

धीरे-धीरे योग प्रभा के लिए शौक से जुनून बन गया। फिर उन्होंने योग सिखाना शुरू किया। शुरुआत में उनके पास केवल 25 छात्र थे, लेकिन एक साल अंदर ये संख्या 300 से ज्यादा हो गई। 2022 में प्रभा ने पीएचडी छोड़ने का फैसला किया और बेंगलुरु में अपना योग स्टूडियो शुरू कर दिया। पिछले साल जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह से योग करना जारी रखा। गर्भावस्था के दौरान भी उन्होंने कई योगासन किए और नियमित रूप से सक्रिय रहीं। हालांकि उनके पति हमेशा उनके समर्थन में खड़े रहे और उन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें