Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्दी होना है स्लिम, न करें ये गलतियां, जान लें इससे कैसे होगा नुकसान

June 12, 2026

जल्दी होना है स्लिम, न करें ये गलतियां, जान लें इससे कैसे होगा नुकसान

wants slim down quickly don’t make mistakes : भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और स्लिम दिखना हर किसी की प्राथमिकता है। बढ़ता वजन न केवल व्यक्तित्व को प्रभावित करता है, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। यही कारण है कि लोग तेजी से वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर 7 दिन में 5 किलो वजन कम करें जैसे आकर्षक दावे लोगों को जल्दी परिणाम पाने के लिए प्रेरित करते हैं।

जल्दबाजी में हो जाता है नुकसान

अक्सर यही जल्दबाजी शरीर को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ तरीके से वजन कम करना एक लंबी और संतुलित प्रक्रिया है। अत्यधिक डाइटिंग, चमत्कारी सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल, केवल कार्डियो पर निर्भर रहना, प्रोटीन की अनदेखी करना और पर्याप्त नींद न लेना जैसी गलतियां वजन घटाने की पूरी कोशिश को बेअसर कर सकती हैं। इतना ही नहीं, ये आदतें शरीर को कमजोरी, पोषण की कमी और कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी धकेल सकती हैं। यदि आप भी वजन कम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उन आम गलतियों को जानना जरूरी है जो लोग तेजी से फैट लॉस के चक्कर में अक्सर दोहराते हैं। कई बार इसकी वजह से आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन जाता है। अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देर रुक जाना चाहिए। पहले आपको कुछ गलतियों के बारे में अच्छे से जाना लेना चाहिए जिन्हें लोग अक्सर जल्दबाजी में वजन घटाते समय दोहराते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

अचानक न करें खाना-पीना कम

जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग सबसे पहली और बड़ी गलती यह करते हैं कि वे अचानक से खाना-पीना बहुत कम कर देते हैं या स्टार्वेशन मोड में चले जाते हैं। उन्हें लगता है कि कम खाने से उनके शरीर में जमी चर्बी जल्दी पिघलेगी। लेकिन असल में ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत ही स्लो हो जाता है। जब मेटाबॉलिज्म सुस्त होता है, तो शरीर फैट बर्न करना बंद कर देता है और मसल्स को ही तोड़ने लग जाता है। इससे वजन कम नहीं होता, बल्कि शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। दुकानों में और इंटरनेट पर ऐसे ढेरों प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे जो दावा करते हैं कि बिना मेहनत के आपका फैट गायब कर देंगे। जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में लोग इन सप्लीमेंट्स पर अपने हजारों रुपये फूंक देते हैं। सच तो यह है कि ऐसी कोई मैजिक पिल नहीं बनी जो रातों-रात फैट कम कर दे। इन प्रोडक्ट्स में अक्सर खतरनाक केमिकल्स या लेक्सेटिव्स होते हैं, जो आपके शरीर से सिर्फ पानी के वजन को कम करते हैं, फैट को बिलकुल भी नहीं।

किडनी, लीवर और हृदय को होगा नुकसान

इनके इस्तेमाल से आपकी किडनी, लिवर और हार्ट हेल्थ को भारी नुकसान पहुंच सकता है। जब लोग वजन घटाने की ठान लेते हैं, तो वे घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं या सिर्फ साइकिल चलाते हैं। बेशक कार्डियो आपकी हार्ट हेल्थ और कैलोरी बर्न करने के लिए अच्छा है, लेकिन सिर्फ कार्डियो पर पूरी तरह से डिपेंडेंट रहना भी गलत है। जल्दी फैट लॉस करने के चक्कर में लोग वेट लिफ्टिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न करने से आपके मसल्स ढीले पड़ने लग जाते हैं और वजन घटने के बाद स्किन लटकने लगती है। एक सुडौल और टोंड बॉडी के लिए कार्डियो के साथ-साथ वेट लिफ्टिंगभी बेहद जरूरी है। काफी कम समय में वजन घटाने की होड़ में लोग अक्सर सिर्फ उबली हुई सब्जियां या सलाद खाने लगते हैं। वे भूल जाते हैं कि फैट लॉस की इस जर्नी में प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी है।

प्रोटीन से रहती हैं मसल्स सुरक्षित

प्रोटीन न सिर्फ आपके मसल्स को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बेवजह की भूख नहीं लगती। डाइट में प्रोटीन की कमी होने से आपके बाल झड़ने लगते हैं, स्किन की चमक चली जाती है और आप बीमार दिखने लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडे या चिकन जैसी चीजों को जरूर शामिल करना शुरू कर दें। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन फैट लॉस का डायरेक्ट कनेक्शन सिर्फ आपके जिम और किचन से नहीं है, बल्कि इसका एक बड़ा हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा है। लोग डाइट और वर्कआउट तो कड़ा कर लेते हैं, लेकिन 4 से 5 घंटे से ज्यादा रात को नहीं सोते। कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है। यह हॉर्मोन सीधे डायरेक्टली आपके पेट की चर्बी को बढ़ाता है और आपको मीठा या जंक फूड खाने के लिए उकसाता है। इसलिए जब तक आप 7 से 8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेंगे, तब तक वजन घटाना एक अधूरा सपना ही रह जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें