Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने फिलिपींस के रक्षा मंत्री और उनके परिजनों पर प्रतिबंध लगाया

June 12, 2026

चीन ने फिलिपींस के रक्षा मंत्री और उनके परिजनों पर प्रतिबंध लगाया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 11 जून को फिलिपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो तियोदोरो जूनियर और उनके परिजनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। प्रवक्ता ने कहा कि फिलिपींस के रक्षा मंत्री तियोदोरो ने कई बार चीन सम्बंधी झूठी बातें कहीं और चीन के न्याययुक्त हितों को नुकसान पहुंचाया और चीन-फिलिपींस सम्बंध को बर्बाद किया।

चीन की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास हित की सुरक्षा के लिए चीन ने फैसला लिया है कि तियोदोरो और उनकी पत्नी तथा बच्चों का चीन की मुख्य भूमि, हांगकांग और मकाओ में प्रवेश करने को निषेध किया जाता है और चीन में संगठनों और व्यक्तियों का तियोदोरो और उनकी पत्नी तथा बच्चों के साथ कोई भी कारोबार व सहयोग करने को निषेध किया जाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें